ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

Illegal है सम्राट चौधरी.. उसकी कोई वैल्यू नहीं! BJP अध्यक्ष के आजादी वाले बयान पर बोले नीतीश

PATNA: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान जेपी आंदोलन की चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा था

Illegal है सम्राट चौधरी.. उसकी कोई वैल्यू नहीं! BJP अध्यक्ष के आजादी वाले बयान पर बोले नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान जेपी आंदोलन की चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा था कि सही मायनों में देश को आजादी 1947 में नहीं बल्कि 1977 में मिली थी। सम्राट के इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हैरानी जताते हुए कहा कि जिसको आजादी के बारे में पता नहीं है वह पूरी तरह से इलीगल है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने जब सम्राट के बयान के बारे में पूछा तो उन्हों ने हैरानी जताई और कहा की, ‘हम तो उन लोगों के किसी बात पर ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली यह सबको मालूम है। जिसको आजादी के बारे में मालूम नहीं है, इसका मतलब कि वह कितना इलीगल है। छोड़िए न उनसब को, उसका कोई वैल्यू है’।


बता दें कि पूर्व मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री आलोक मेहता, एमएलसी कुमुद वर्मा और कई अधिकारी शामिल हुए। एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और सीएम समेत अन्य लोगों ने उपेन्द्रनाथ वर्मा को श्रद्धाजंलि दी।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता