ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

इलाज के लिए सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी रोहिणी ने एयरपोर्ट से किया रिसीव

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर पहुंच चुके हैं। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एयरपोर्ट से उन्हें रिसीव किया है। लालू यादव एक व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले

इलाज के लिए सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी रोहिणी ने एयरपोर्ट से किया रिसीव
First Bihar
2 मिनट

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर पहुंच चुके हैं। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एयरपोर्ट से उन्हें रिसीव किया है। लालू यादव एक व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। दरसअल, लालू कई बिमारियों का इलाज कराने के लिए मंगलवार को ही सिंगापुर रवाना हुए थे। इससे पहले दिल्ली एम्स में लालू यादव का इलाज चला था। 




आपको बता दें, सिंगापुर में लालू यादव की एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं। वे रोहिणी के पास ही रहकर अपना इलाज कराएंगे। मंगलवार की शाम वे दिल्ली से परिजनों के साथ-साथ पार्टी नेताओं और सेवकों की टीम के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हुए। लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक भी रहना पड़ सकता है। लिहाजा सारी तैयारी के साथ वे सिंगापुर गए हैं। लालू परिवार के करीबियों के मुताबिक इलाज कराने जा रहे लालू प्रसाद यादव के साथ 6 लोग सिंगापुर गए हैं। उनके परिवार से राबड़ी देवी के साथ साथ बड़ी बेटी मीसा भारती सिंगापुर के लिए रवाना हुए। 





ये पहली बार नहीं है जब लालू यादव को इलाज के जाना पड़ रहा हो। लेकिन अब उनका इलाज सिंगापुर ,में चलेगा। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के पास जो नंबर लगाए गए थे वह भी अब कंफर्म हो चूका है। दरसअल, लालू के शरीर के कई पार्ट्स डैमेज हो चुके हैं। पिछले कई दिनों तक लालू दिल्ली एम्स में भर्ती रहे थे। फिलहाल वे राजनीति में थोड़े एक्टिव दिख रहे हैं। लेकिन अब एक बार फिर लालू अस्पताल में एडमिट होंगे। 


टैग्स