ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

इफ्तार को लेकर BJP की आपत्ति पर बोले सीएम नीतीश, कहा- बेमतलब की बात करना उनकी आदत

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से रमजान के मौके पर शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बीजेपी को छोड़कर सभी दलों के नेता और बिहार सरकार के मंत्री शामिल

इफ्तार को लेकर BJP की आपत्ति पर बोले सीएम नीतीश, कहा- बेमतलब की बात करना उनकी आदत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से रमजान के मौके पर शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बीजेपी को छोड़कर सभी दलों के नेता और बिहार सरकार के मंत्री शामिल हुए। रामनवमी पर हुई हिंसा के बीच मुख्यमंत्री की तरफ से इफ्तार पार्टी के आयोजन पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी के आपत्ति जताने पर सीएम ने साफ तौर पर कह दिया कि बीजेपी के लोगों को आजकल बिना मतलब के बोलते रहने की आदत हो गई है।


इफ्तार पार्टी में बीजेपी की तरफ से किसी नेता के शामिल नहीं होने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बीजेपी के लोग ऐसे ही कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। बीजेपी नेताओं की आदत हो गई है बिना मतलब की बात करना। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल की तरफ से रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। खुद बीजेपी की तरफ से भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाता रहा है। जब सरकार में थे तो वे लोग भी इफ्तार पार्टी में शामिल होते थे। सीएम ने कहा कि बीजेपी के लोगों को बताना चाहिए कि इसके पहले वे लोग भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुआ करते थे।


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हुई बात पर सीएम ने कहा कि उनकी तीन दिन पहले खड़गे से बातचीत हुई थी। ऐसे भी उन लोगों से बातचीत होते रहती है। विपक्षी एकजुटता को लेकर बातचीत के सवाल पर सीएम ने कहा कि अभी इसके बारे में मत पूछिए, आगे इसपर बात करेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता