ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

हिम्मत है तो नीतीश खुद कहें कि 2025 में तेजस्वी का सीएम बनना तय नहीं, ललन सिंह गोलमोल बोलकर विद्रोह दबाने की कोशिश कर रहे

PATNA: पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को चुनौती दी है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार में हिम्मत है तो खुद ये एलान करें कि 2025 में त

हिम्मत है तो नीतीश खुद कहें कि 2025 में तेजस्वी का सीएम बनना तय नहीं, ललन सिंह गोलमोल बोलकर विद्रोह दबाने की कोशिश कर रहे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को चुनौती दी है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार में हिम्मत है तो खुद ये एलान करें कि 2025 में तेजस्वी का सीएम बनना तय नहीं है. नीतीश कुमार अपनी पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह के सहारे लोगों को झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इससे न सिर्फ जेडीयू के नेता बल्कि आम लोग भी खूब समझ रहे हैं. 


सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जदयू विधायक दल की बैठक  के साथ साथ तीन दूसरे जगहों पर सार्वजनिक रूप से ये एलान किया है कि तेजस्वी यादव उनके उत्तराधिकारी होंगे.अब ललन  सिंह कह रहे हैं कि 2025 में मुख्यमंत्री कौन होगा ये तय नहीं है. ललन सिंह या जेडीयू के किसी और नेता के गोलमोल बयान का कोई मतलब नहीं है. अगर नीतीश कुमार में  हिम्मत है तो वे एलान करें कि 2025 में भी खुद महागठबंधन का नेतृत्व करते रहेंगे और फिर सीएम बनेंगे. 


सुशील मोदी ने कहा है कि  नीतीश कुमार ने एक बार भी तेजस्वी यादव को नेतृत्व सौंपने संबंधी अपने बयान का खंडन नहीं किया है. लेकिन जब उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी का एलान कर दिया , तब जेडीयू में विद्रोह को रोकने के लिए गोलमोल बयान दिये जा रहे हैं. 


सुशील मोदी ने कहा है कि  नीतीश कुमार अपने बयान से पलट सकते हैं, लेकिन लालू प्रसाद उन्हें डील से पीछे नहीं हटने देंगे. वे जदयू को तोड़ कर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनवाने का सपना पूरा कर सकते हैं.