ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

हेमंत सोरेन को बेल मिलने पर ममता बनर्जी ने जताई खुशी, कहा- हमारे बीच फिर से आपका स्वागत है

DESK: झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी। गिरफ्तारी के पांच महीने बाद हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन को बेल मिलने पर ममता बनर्जी ने जताई खुशी, कहा- हमारे बीच फिर से आपका स्वागत है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी। गिरफ्तारी के पांच महीने बाद हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के आसार हैं हालांकि खबर ये भी आ रही है कि ईडी हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। इसी बीच ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर खुशी जताई है।


हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, ‘महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले के कारण इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गयी है! मैं इस महान विकास से बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वह अपनी सार्वजनिक गतिविधियां तुरंत शुरू कर देंगे। हेमन्त, हमारे बीच फिर से आपका स्वागत है!’


बता दें कि बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन के घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने हेमंत सोरेन को इसी साल 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल में बंद हैं और जमानत की कोशिश कर रहे थे। अब जाकर सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिली है।


झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था जिसे शुक्रवार को सुनाया गया। हाई कोर्ट के इस फैसले पर जेएमएम समेत विपक्षी दलों ने खुशी जताई है और उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है हालांकि इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि ईडी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें