ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

हेमंत सोरेन की बढ़ेगी मुश्किलें!, जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ED ने दायर की याचिका

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हेमंत सोरेन को राहत देने वाले झारखंड हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ आज प्रवर्तन नि

हेमंत सोरेन की बढ़ेगी मुश्किलें!, जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ED ने दायर की याचिका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हेमंत सोरेन को राहत देने वाले झारखंड हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जमानत के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में ईडी ने याचिका दायर की गयी है। ऐसे में तीसरी बार सीएम बनने के बाद भी हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।


बता दें कि जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को यह कहते हुए जमानत दी थी कि इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जब ईडी ने सोरेन की जमानत रोकने के लिए 24 घंटे का समय मांगा तो कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। जिसके बाद झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को 50-50 हजार के दो मुचलकों पर हेमंत सोरेन को जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन 149 दिन बाद जेल से बाहर निकल गये।


जमानत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में ईडी ने याचिका दायर करते हुए यह कहा कि जमीन घोटाला मामले में झारखंड हाई कोर्ट का आदेश अवैध है और इसमें उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप की जरूरत है। ईडी ने यह दावा किया है कि हाई कोर्ट के फैसले में जमीन घोटाला मामले के महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की गई है। हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं उनकी जमानत अनुचित है। 

टैग्स