ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के सीएम, राज्यपाल ने मिलने का दिया समय

RANCHI: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बुधवार शाम में मिलने का समय मांगा था। राज्यपाल शाम तक चेन्नई

हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के सीएम, राज्यपाल ने मिलने का दिया समय
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बुधवार शाम में मिलने का समय मांगा था। राज्यपाल शाम तक चेन्नई से रांची लौटेंगे। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को मिलने का समय दिया है। चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन को आज शाम 7:30 बजे राजभवन आने को कहा गया है। 


राजभवन से समय मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। चंपाई सोरेन के साथ हेमंत सोरेन और कांग्रेस के कुछ नेता राजभवन जाएंगे।


 ऐसी चर्चा है कि चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का दावा पेश करेंगे। ऐसी चर्चा भी है कि चंपाई सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। वे समन्वय समिति के चेयरमैन बनाये जा सकते हैं। आज सत्तारुढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक सीएम आवास में हुई थी। जिसमें जेएमएम, कांग्रेस और राजद के विधायक शामिल हुए थे। इस बैठक में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने को लेकर चर्चा हुई।  

टैग्स