ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी

हाथापाई के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू, विधानसभा अध्यक्ष बोले.. आज की घटना से हम लज्जित हैं

PATNA : बिहार विधानसभा में हुए जबरदस्त हंगामे और सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है. सदन में हुए बवाल के बाद विधा

हाथापाई के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू, विधानसभा अध्यक्ष बोले.. आज की घटना से हम लज्जित हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में हुए जबरदस्त हंगामे और सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है. सदन में हुए बवाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अफसोस जताया है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आज सदन में हुई घटना से वह लज्जित महसूस कर रहे हैं. भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है. अगर ऐसा हुआ तो वह आगे सख्ती के साथ  निपटेंगे. 


विधानसभा अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सदन में हुई घटना पर अफसोस जताया. तेजस्वी यादव ने कहा कि वह सच और तथ्य को सदन में रखना चाहते थे लेकिन उनकी बात को नहीं सुना गया. विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद उन्हें चुप कराया गया. सदन में वह जो कुछ भी कह रहे थे वह तथ्यों के साथ कह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं करने दिया गया.


तेजस्वी यादव ने इस बात पर हैरत जताई कि नए सदस्यों के साथ-साथ सदन में पुराने सदस्यों ने भी आक्रामक तेवर अपनाए. एक बार फिर से कहा कि डिप्टी सीएम का पद संवैधानिक नहीं होता है जबकि नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक होता है. तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ही सदन में सर्वोपरि हैं और उन्हें कोई भी गाइड नहीं कर सकता.