ब्रेकिंग
समझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मीHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहींसमझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मीHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं

हमको राहुल और मोदी से नहीं पड़ता फर्क ... हमलोग नीतीश कुमार के साथ, मीटिंग के बाद JDU सांसद का बड़ा एलान

PATNA : बिहार में सत्ता समीकरण एक बार फिर बदल गया है। सरकार से महागठबंधन की विदाई हो गई। जदयू एनडीए का हिस्सा बन गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सत्ता फिर से कायम हो गई है। बिहार में ती

हमको राहुल और मोदी से नहीं पड़ता फर्क ... हमलोग नीतीश कुमार के साथ, मीटिंग के बाद JDU सांसद का बड़ा एलान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ता समीकरण एक बार फिर बदल गया है। सरकार से महागठबंधन की विदाई हो गई। जदयू एनडीए का हिस्सा बन गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सत्ता फिर से कायम हो गई है। बिहार में तीन दिन पहले उठा सियासी बवंडर थम गया है। इस बवंडर ने राजद और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा सांसदों के साथ बैठक की है। इस बैठक के बाद बाहर आए जदयू सांसद ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि - चाहे हम मोदी जी के साथ रहे या राहुल गांधी हमको उससे फर्क नहीं होता है हमें बस नीतीश कुमार से मतलब होता है।


दरअसल, जदयू के नालंदा लोकसभा इलाके के सांसद से जब सवाल किया गया की कुछ दिन पहले आप भाजपा के खिलाफ थे अब राहुल गांधी के खिलाफ होंगे कोई फर्क पड़ता है तो उन्होंने कहा कि- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है हमलोग शुरू से ही नीतीश कुमार जी के साथ हैं और उन्हीं के साथ रहेंगे बाकी कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमलोग यही चाहेंगे की अभी  बिहार में विकास का कई काम बाकी है जो है वो काम कर लें नीतीश कुमार हमलोग यही चाहते हैं। बिहार में विकास का काम होता रहे हम तो यही चाहते हैं।


वहीं एक अन्य सांसद ने कहा कि - अंदर की मीटिंग में सीएम ने हमें यह बताया है की कैसे हमें यानी एनडीए को सभी 40 की 40 सीटों पर चुनाव लड़ना है और जीत हासिल करना है। लोगों के बीच जाकर कैसे हमें अपनी बातों को रखनी है यह सीएम के तरफ से बताया गया है, यह बैठक काफी अच्छी रही है। हमलोग बजट सत्र के बाद जनता के बीच जाएंगे और सरकार के किए गए कामों की चर्चा करेंगे और बताएँगे की एनडीए सरकार के क्या फायदा है।