ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गुंडा की भाषा बोल रहे तेजस्वी यादव, विजय सिन्हा बोले- तमिलनाडु मामले पर झूठ बोल रही सरकार

PATNA: बिहार विधानसभा में आज एक बार फिर तमिलनाडु मामले को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। हंगामें के बीच बीजेपी विधायक जिवेश मिश्रा ने रिपोर्टिंग टेबल को पटका। जिसके बाद विधा

गुंडा की भाषा बोल रहे तेजस्वी यादव, विजय सिन्हा बोले- तमिलनाडु मामले पर झूठ बोल रही सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में आज एक बार फिर तमिलनाडु मामले को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। हंगामें के बीच बीजेपी विधायक जिवेश मिश्रा ने रिपोर्टिंग टेबल को पटका। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्यमंत्री को बीजेपी विधायकों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भारी हंगामे के बाद बीजेपी के विधायक सदन का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल गए। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव सदन के भीतर गुंडा की भाषा बोल रहे हैं। तमिलनाडु के मुद्दे पर सरकार झूठ बोल रही है। सरकार स्पेशल कमेटी भेजकर पूरे मामले की जांच कराए।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर उनकी हत्या की जा रही है। सरकार इसे झूठ बता रही है लेकिन तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के लोग घटना को सही बता रहे हैं। मजदूरों को वहां की सरकार सुरक्षा नहीं दे रही है, फोन कर वहां के लोग जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। विपक्ष जब सदन में सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही है तो इस गंभीर विषय को घूमाया जा रहा है। डिप्टी सीएम पूरे मामले को झूठा और भ्रामक बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।


विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव स्पेशल विमान से केक काटने के लिए चेन्नई जाते हैं और वहां भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। दूसरी तरफ बिहार के मजदूरों की हत्या की जा रही है लेकिन उनके मुंह से वहां आवाज नहीं निकलता है। बीजेपी मांग कर रही है कि स्पेशल समिति का गठन कर वहां भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाए और बिहार के लोगों की जान बचाई जाए तो इसपर कार्रवाई करने के बजाए तेजस्वी यादव कहते हैं कि ज्यादा व्याकुल मत होइए। तेजस्वी यादव गुंडा की भाषा बोल रहे हैं। बिहार विधानसभा गुंडा की भाषा से नहीं चलने वाली है। 


विधानसभा के स्पीकर सत्तापक्ष के लोगों से इशारों मे पूछते हैं कि विपक्ष को बोलने दे या नहीं बोलने दें, यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। तमिलनाडु और बिहार की सरकार का बयान पूरी तरह से झूठा है, सरकार यहां से स्पेशल कमेटी भेजकर पूरे मामले की जांच कराए।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat/Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता