ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका

गवर्नर साहब को फोन किया तो बुरा मान गये ललन सिंह, बोले अमित शाह..नीतीश से बिहार नहीं संभल रहा है इसलिए चिंता कर रहे हैं

NAWADA: नवादा के हिसुआ स्थित इंटर मैदान में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा संबोधित किया। सम्राट अशोक की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद अमित शाह ने नवादा की जनता को स

गवर्नर साहब को फोन किया तो बुरा मान गये ललन सिंह, बोले अमित शाह..नीतीश से बिहार नहीं संभल रहा है इसलिए चिंता कर रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

NAWADA: नवादा के हिसुआ स्थित इंटर मैदान में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा संबोधित किया। सम्राट अशोक की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद अमित शाह ने नवादा की जनता को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।  अमित शाह इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। कहा कि गवर्नर साहब को फोन किया तो ललन सिंह बुरा मान गये। कहने लगे कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हैं। लेकिन उन्हें भी पता है कि मैं देश का गृह मंत्री हूं बिहार का कानून व्यवस्था भी देश का हिस्सा है। आप इसे नहीं संभाल पा रहे हैं इसलिए हम चिंता कर रहे हैं। 


सासाराम और नालंदा में लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां और पत्थर चल रही। लोग हदशत के साये में हैं। सासाराम में हुई हिंसा को देखते हुए वहां नहीं जा पाया। इसके लिए मैं सासाराम की जनता से यही से क्षमा मांगता हूं। मैं अगली बार सासाराम जरूर आऊंगा। सासाराम में महान सम्राट अशोक की स्मृति में एक महासम्मेलन का आयोजन करेंगे। बिहार में जल्दी से शांति की स्थापना हो मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। अमित शाह ने नवादा की जनता से कहा कि यदि 2024-2025 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनानी है तो दोनों हाथ उठाकर प्रचंड आवाज से भारत माता की जय बोलिये।


अमित शाह ने कहा- जिस सरकार में लालू की पार्टी शामिल हो क्या वो बिहार में शांति ला सकती है भला? नीतीश कुमार को सत्ता की भूख ने लालू की गोदी में बैठने को मजबूर कर दिया है। हमें सत्ता की कोई भूख नहीं है। मैंने ऐसी स्वार्थी सरकार आज तक नहीं देखी है। नीतीशजी को प्रधानमंत्री बनना है और लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनना है। जबकि प्रधानमंत्री की जगह खाली नहीं है वे पीएम बनने से रहे। देश की जनता ने तय कर लिया है कि तीसरी बार भी नरेन्द्र मोदीजी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। अगर मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो नीतीश बाबू कभी लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। 


लालूजी भी गलतफहमी में हैं और नीतीश जी भी गलतफहमी में हैं लेकिन बिहार की जनता गलतफहमी में नहीं है। बिहार की चालीस से चालीस सीटों पर नरेंद्र मोदी जी का कमल खिलने वाला है। नवादा में भी कमल खिलने वाला है। नीतीश को फिर से भाजपा एनडीए में लेगी ऐसा सवाल लोग उठातें हैं लेकिन मैं यह क्लीयर करना चाहता हूं और ललन बाबू को भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि आपलोगों के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। जनता भी चाहती है कि अब नीतीश बाबू को वापस ना लिया जाए। जातिवाद का जहर घोलने वाले नीतीश और जंगलराज का प्रनेता लालू प्रसाद के साथ बीजेपी कभी राजनैतिक संबंध नहीं कर सकती। 


ये वादाखिलाफी करने वाली पार्टियां है। लालू जी के बेटे ने नीतीश जी को सांप कहा, पलटू चाचा कहा, धोखेबाज कहा, लालची कहा, अहंकारी कहा यहा तक कि गिरगिट तक कह डाला लेकिन नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनने के मोह में आज उनके साथ चले गये। सत्ता की सुख के लिए नीतीश ने सभी चीजों से समझौता कर लिया। कल तक जो उन्हें गाली देता था आज उसी के साथ सरकार बना लिये। 


इनके भ्रष्टाचार के कारण नवादा में किसानों को खाद नहीं मिलता है। लेकिन चिंता नहीं कीजिए बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह सब कुछ ठीक हो जाएगा। मोदी जी ही भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे और कानून व्यवस्था ठीक करेंगे। भाजपा की सरकार बनने के बाद बिहार के हर पंचायत में कॉपरेटिव डेयरी का काम किया जाएगा। मोदी जी ने नवादा के विकास के लिए ढेर सारा काम किया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता