ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

तेजस्वी की मामी इंदिरा यादव बोलीं..गोपालगंज में रहने के बावजूद छठ पर्व पर मिलने नहीं आया भगना

GOPALGANJ: बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव दो दिवसीय प्रवास पर गोपालगंज में हैं। कल शुक्रवार को उन्होंने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के लिए गोपालगंज की ज

 तेजस्वी की मामी इंदिरा यादव बोलीं..गोपालगंज में रहने के बावजूद छठ पर्व पर मिलने नहीं आया भगना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव दो दिवसीय प्रवास पर गोपालगंज में हैं। कल शुक्रवार को उन्होंने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के लिए गोपालगंज की जनता से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। आज शनिवार को गोपालगंज के ही एक होटल में उन्होंने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान तेजस्वी यादव ने देश व प्रदेशवासियों को लोक आस्था का महापर्व  छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।


राबड़ी देवी के छठ पूजा करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापूर में होना है जिसमें परिवार के सभी लोग व्यस्त हैं। मीडिया ने जब पूछा कि आपकी मामी इंदिरा यादव छठव्रत कर रही हैं क्या उनका आशीर्वाद लेने जाएंगे। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि सभी बड़ों का आशीर्वाद छोटों को मिलना ही चाहिए।


बता दें कि गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में अपना किस्मत अजमा रहीं बसपा प्रत्याशी व तेजस्वी यादव की मामी इंदिरा यादव छठ व्रत कर रही हैं। इंदिरा यादव का कहना है कि भगिना तेजस्वी यादव दो दिनों से गोपालगंज में हैं लेकिन इस व्रत में वे मिलने तक नहीं आए। आशीर्वाद लेने तेजस्वी भले ही नहीं मिले लेकिन छोटे हैं। जिन्हें गोद में खिलाया है। बड़े होने के नाते मेरा हमेशा तेजस्वी को आशिर्वाद है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता