ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

JDU विधायक के कारण नीतीश सरकार की फजीहत, तेजस्वी गोपालगंज कूच करेंगे.. माले की टीम भी पहुंचेगी

PATNA : कोरोना संकट के बीच पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रही नीतीश सरकार की परेशानी जेडीयू के विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने बढ़ा दी है। जेडीयू विधायक के कारण लगातार

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रही नीतीश सरकार की परेशानी जेडीयू के विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने बढ़ा दी है। जेडीयू विधायक के कारण लगातार सरकार और पार्टी की फजीहत हो रही है। गोपालगंज नरसंहार मामले में आरोपी जेडीयू विधायक की गिरफ्तारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सरकार की घेरेबंदी तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ आज गोपालगंज कूच करने वाले हैं तो वही भाकपा माले की एक के टीम भी आज गोपालगंज पहुंचेगी। 


तेजस्वी यादव ने पहले ही एलान कर दिया है कि जेडीयू विधायक पप्पू पांडे की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद वह अपने विधायकों के साथ गोपालगंज कूच करेंगे। तेजस्वी यादव आज सुबह 9 बजे अपने विधायकों के साथ पटना से रवाना होंगे। पार्टी ने अधिकारिक तौर पर गोपालगंज जिला प्रशासन को उनके कार्यक्रम की जानकारी भी भेज दी है हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी और उनके विधायकों को सरकार गोपालगंज जाने की इजाजत देती है या नहीं। 


उधर भाकपा माले के के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज गोपालगंज पहुंच रहा है। गोपालगंज के हथुआ प्रखंड क्षेत्र रूपनचक गांव का भाकपा माले के नेता दौरा करेंगे। 24 मई को गोपालगंज में इसी जगह पर नरसंहार की घटना हुई थी। भाकपा माले के नेता मारे गए लोगों के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल में राज्य सचिव कामरेड कुणाल, पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा, दरौली विधायक सत्यदेव राम, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, केंद्रीय कमेटी के सदस्य नईमुद्दीन अंसारी के साथ-साथ स्थानीय नेता भी शामिल रहेंगे। जय विपक्ष के इस मूवमेंट को देखकर यह माना जा रहा है कि आज बिहार की पूरी सियासत गोपालगंज पर फोकस रहने वाली है।