ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

गोपालगंज में BJP उम्मीदवार की जीत, कड़े मुकाबले में मोहन गुप्ता हारे

GOPALGANJ : गोपालगंज सीट पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है लेकिन आखिरकार बीजेपी ने इस सीट पर कब्ज़ा कर लिया है। बीजेपी ने एक बार फिर से इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। अंतिम राउंड की

गोपालगंज में BJP उम्मीदवार की जीत, कड़े मुकाबले में मोहन गुप्ता हारे
Editor
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज सीट पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है लेकिन आखिरकार बीजेपी ने इस सीट पर कब्ज़ा कर लिया है। बीजेपी ने एक बार फिर से इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कुसुम देवी ने बढ़त बनाये रखी। कुसुम देवी ने 2183 वोटों से जीत हासिल की है हालाँकि अभी अधिकारिक एलान बाकि है.  22 राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी को 65336 वोट मिले जबकि आरजेडी उम्मीदवार मोहन गुप्ता को 63943 वोट मिले हैं। कई बार पिछड़ने के बावजूद बीजेपी उम्मीदवार ने आख़िरकार जीत हासिल की. 


गोपालगंज में बीजेपी का किला ध्वस्त करने के लिए आरजेडी ने पूरी ताकत झोंक दी थी और उसका असर मतगणना के दौरान देखने को मिल रहा है। गोपालगंज में कांटे का मुकाबला शुरू से ही देखने को मिला है और 21वें राउंड में एक बार फिर से आरजेडी उम्मीदवार की बढ़त देखने को मिली । 21 वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद आरजेडी उम्मीदवार के पास 65 वोट की बढ़त थी। 


21 वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 61727 वोट मिले। मोहन प्रसाद गुप्ता फिलहाल पीछे चल रहे हैं जबकि बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी ने वापस बढ़त ले ली है। मोहन प्रसाद गुप्ता 19 वें राउंड तक पीछे चल रहे थे लेकिन 20 वें राउंड में उन्होंने बढ़त बनाई। इस बीच खबर यह भी आ रही थी कि गोपालगंज में तकनीकी वजहों से थोड़ी देर के लिए मतगणना रोकनी पड़ी थी।

टैग्स