ब्रेकिंग
Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न

गोली मारने की धमकी के बाद भी गाड़ीवान बन गए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बैलगाड़ी पर निकाली शिव की बारात

HAJIPUR : पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर शिव भक्त देर रात से ही लाइन में लग कर भगवान भोले शंकर के दर्शन को लेकर उतारू हुए पड़े है

गोली मारने की धमकी के बाद भी गाड़ीवान बन गए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बैलगाड़ी पर निकाली शिव की बारात
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

HAJIPUR : पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर शिव भक्त देर रात से ही लाइन में लग कर भगवान भोले शंकर के दर्शन को लेकर उतारू हुए पड़े हैं। महाशिवरात्रि के दौरान भगवान भोले शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही बिहार में इस पर्व का लोगों को बड़े हर्षों उल्लास से मना रहे हैं।  इस बीच हर साल की भांति इस साल भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बार फिर से भगवान् भोले शंकर के गाड़ीवान बने हुए नजर आए। 


दरअसल, महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकालने की भी पुरानी परंपरा रही है। ऐसे में बिहार के हाजीपुर में निकलने वाले शिव बारात की बात ही निराली है। वैशाली में आयोजित शिव बारात का अपना खास महत्व है। यहां खुद देश के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भोलेनाथ के गाड़ीवान की भूमिका निभाते हैं। इसी कड़ी में वो आज एक बार फिर हाजीपुर के पातालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बैलगाड़ी पर सवार हुए और भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद त्रिलोकीनाथ की बारात लेकर रवाना हो गए। शिव बारात में बैलगाड़ी को फूल-मालाओं से सजाया गया और उस पर भगवान शिव की मूर्ति विराजमान की गई थी। महादेव की आरती करने के बाद केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने खुद बैलों को हांका। इस शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


इस मौके पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि, हाजीपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर से शिव बारात निकालने की पुरानी परंपरा है। जिसमें हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग भगवान का दर्शन कर सकें इसको लेकर शिव बारात निकाली जाती है। केंद्रीय मंत्री ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ अपने सभी भक्तों स्वस्थ और खुशहाल रखें। उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की भोलेनाथ से प्रार्थना की।


मालूम हो कि, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वीडियो में शख्स यह कहते हुए नजर आया कि उसे तीन साल से महाशिवरात्रि पर सपना आ रहा है कि हम नित्यानंद को मार दिए। वो बैल पर जा रहे हैं और हम गोली दाग दिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राजा कुमार और माधव झा के रूप में हुई। हालांकि, इसके बाबजूद पुलिस अलर्ट पर है और नित्यानंद राय के शोभायात्रा में शामिल होने के चलते एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


आपको बताते चलें कि,  हाजीपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले इस भव्य शिव बारात की परम्परा काफी पुरानी है। इस शिव बारात को लेकर स्थानीय नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की भी एक परंपरा है। पिछले 4 सालों से इस भव्य शिव बारात की अगुवाई खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करते हैं। शिव पार्वती की पालकी लिए खुद नित्यानंद राय गाड़ीवान बन पूरे शहर में गाड़ी हांकते हैं। नित्यानंद राय शिव बारात की परंपरा से जुड़े हैं। नित्यानंद राय विधायक, सांसद या मंत्री बनने के बावजूद शिव बारात में गाड़ीवान बनने का मौका नहीं छोड़ते।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता