ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया 'नालायक' और 'देशद्रोही', विवादित बयान से गरमाएगी बिहार की सियासत

Bihar Politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देशद्रोही बताते हुए उनके बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

Bihar Politics
गिरिराज सिंह के विवादित बोल
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को "नालायक" और "देशद्रोही" करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का बयान भारतीय सेना की मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है और लोगों को इसका विरोध करना चाहिए। 


उन्होंने राहुल गांधी के "सरेंडर" बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह राहुल गांधी और लालू यादव का राज नहीं है, जो सिर्फ भाषणों से चलता था। अब देश में काम करने वाली सरकार है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। ऐसे व्यक्ति का बिहार आना क्या फर्क डालता है, जो भारतीय सेना की बहादुरी का विरोध करता है। वह सेना के शौर्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जो देशद्रोह जैसा कृत्य है।"


गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी की जुबान पाकिस्तान जैसी लगती है। आने वाले चुनावों में जनता उनका जवाब देगी। 1971 में इंदिरा गांधी नहीं, भारत की सेना जीती थी, और विपक्ष में होते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि ‘अब कोई पार्टी नहीं, सिर्फ राष्ट्र है।’ लेकिन राहुल गांधी कनखी मारते हैं, सेना पर मजाक करते हैं।"


अंत में गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी को सेना के शौर्य का मजाक उड़ाने वाले व्यक्ति के रूप में बहिष्कृत किया जाना चाहिए। जिनके परिवार की सरकारें 10 साल तक कुछ नहीं कर सकीं, वो अब क्या करेंगे? खुद राहुल गांधी यूपीए के डिफैक्टो प्रधानमंत्री रहे, तब क्यों नहीं काम किया?"

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता