ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

गिरिराज सिंह की फटकार के बाद एक्शन में बेगूसराय पुलिस, 24 घंटे में 67 अपराधी जेल भेजे गये, मचहा कांड के अभियुक्त भी धर दबोचे गये

PATNA: बेगूसराय में बेकाबू होते जा रहे अपराध पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नाराजगी का असर दिखने लगा है. बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 67 अपराधियों को जेल भेज दिया ह

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बेगूसराय में बेकाबू होते जा रहे अपराध पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नाराजगी का असर दिखने लगा है. बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 67 अपराधियों को जेल भेज दिया है. जिले के मचहा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के अपराधी भी गिरफ्तार कर लिये गये हैं. मंत्री गिरिराज सिंह ने पुलिस को ऐसे ही चुस्त रहने की नसीहत दी है.

गिरिराज की नाराजगी के बाद एक्शन में पुलिस

दो दिन पहले गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में बेलगाम होते जा रहे अपराध पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. 29 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा था “बेगूसराय में अपराध चरम पर हाल यह है कि एक हत्या पीड़ित से मिलने जाता हूं तबतक दूसरी हत्या हो जाती है,पिछले 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली है जिसमें 7 मौत हुई है. बजलपुरा,तेघड़ा में सुजित के पीड़ित परिवार से मिला. इस तरह से नहीं चलेगा आज पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात करूंगा.” 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मचहा गांव में हुई सनसनीखेज हत्या पर गहरी नाराजगी जतायी थी. उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से भी बात की थी. गिरिराज सिंह की नाराजगी के बाद बेगूसराय पुलिस एक्शन में आयी. जिले में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 70 लोगों को पकड़ा जिसमें 67 को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने मचहा हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लेने का दावा करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरिराज बोले-पुलिस की सुस्ती से बढता है अपराध

बेगूसराय पुलिस के एक्शन में आने के बाद गिरिराज सिंह ने आज ट्वीट कर पुलिस को चुस्त बने रहने की नसीहत दी है. गिरिराज सिंह ने आज कहा है “पुलिस चाहे तो अपराध पर नकेल अवश्य कसे जा सकते हैं. पुलिस की शिथिलता से अपराध बढ़ते हैं और बाद में बेकाबू हो जाते हैं,उम्मीद है बेगूसराय पुलिस अपराध के खिलाफ कमर कस चुकी है,आज मचहा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के अपराधी पकड़े गए. पिछले 24घण्टे में 67 अपराधी पकड़ के जेल भेजे गए.”


टैग्स