ब्रेकिंग
'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप

गिरिराज सिंह का अपने ही संसदीय क्षेत्र में भारी विरोध, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

BEGUSARAI: अपने ही संसदीय क्षेत्र में बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। बछवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शाम

गिरिराज सिंह का अपने ही संसदीय क्षेत्र में भारी विरोध, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: अपने ही संसदीय क्षेत्र में बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। बछवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे गिरिराज सिंह को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और लगातार लोगों से संपर्क में हैं। गिरिराज सिंह चुनाव के मद्देनजर लगातार जिले के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के साथ ही योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। गिरिराज सिंह रविवार को बरौनी डेयरी में शिलान्यास कार्यक्रम के बाद बछवाड़ा में आयोजित एकीकृत उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।


इसी दौरान एनएच- 28 पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के पास एनएच के किनारे खड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने गिरिराज के काफिले को घेर लिया और हाथ में बीजेपी के झंडे के साथ साथ काले झंडे लेकर गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाए। जिसके कारण गिरिराज सिंह का काफिला कुछ देर तक एनएच पर रूका रहा।


बाद में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काला झंडा दिखाने वाले लोगों को हटाकर मामले को शांत कराया है। काला झंडा दिखाने वाले लोगों का कहना था कि बेगूसराय में लगाए गए पेप्सी प्लांट में जिले के एक भी आदमी को रोजगार नहीं मिला। काम सिर्फ उसी को मिला जिसने गिरिराज सिंह को पांच-पांच लाख रुपए दिए हालांकि बीजेपी का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता सड़क किनारे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के स्वागत में खड़े थे। इसी दौरान सीपीआई समर्थित कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता