ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

गिरिराज सिंह के सामने फूट-फूटकर रो पड़ा बाढ़ पीड़ित, अधिकारियों पर आग बबूला हुए मंत्री

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह इन दिनों एक्शन में है. गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं. लगातार कुछ दिनों से गिरिराज सिंह बेगूसर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह इन दिनों एक्शन में है. गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं. लगातार कुछ दिनों से गिरिराज सिंह बेगूसराय के लोगों से मिल रहे हैं, और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं.

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ने आज एक बार फिर से बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. बलिया के विभिन्न प्रखंडों में उन्होंने हालात का जायजा लिया. इसी क्रम में गिरिराज सिंह से मिलकर एक बाढ़ पीड़ित फूट-फूटकर रो पड़ा.

पंकज कुमार नाम का व्यक्ति अपनी पीड़ा बयां करते-करते गिरिराज सिंह के सामने भावुक होकर रोने लगा. पंकज ने शिकायत करते हुए कहा कि इलाके की स्थिति बद से बदतर है, लेकिन कोई भी पदाधिकारी सुध लेने तक नहीं आता है. जिसके बाद गिरिराज सिंह पदाधिकारियों पर आग बबूला हो गए. बलिया के अंचल अधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को गिरिराज सिंह ने कड़ी फटकार लगाई साथ ही व्यवस्थाओं को सुचारू तरीके से लागू करने का निर्देश भी दिया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता