ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजना

नीतीश पर बेवजह नहीं है निशाना, गिरिराज के खुलासे से नीतीश की उड़ेगी नींद

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं के निशाने पर यूं ही नहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी की तरफ से हो रही बयानबाजी पर जो

FirstBihar
Rakesh Raushan
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं के निशाने पर यूं ही नहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी की तरफ से हो रही बयानबाजी पर जो खुलासा किया है उसे सुनने के बाद शायद नीतीश कुमार की नींद भी उड़ जाएगी। 

नीतीश कुमार से आमने-सामने की लड़ाई में आ चुके गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से कहा है कि वह जो कहते हैं.. सही कहते हैं। बीजेपी कार्यालय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि वह आगे पीछे का नहीं जानते महादेव की कृपा से सब कुछ सही कहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि कौन उनके बारे में क्या कह रहा है इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता वह अपना काम जानते हैं और वही करते हैं। 

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान की तरफ से नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साधे जाने की बाबत पूछे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस मसले पर संजय पासवान से कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जो तय करता है हम सब वही कहते हैं। गिरिराज सिंह के इस खुलासे के बाद नीतीश कुमार की नींद उड़ सकती है। नीतीश यह दावा करते रहे हैं कि बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व उनके साथ गठबंधन को लेकर कंफर्टेबल है लेकिन अब गिरिराज ने जो दावा किया है वह वाकई नीतीश के लिए किसी अलार्म से कम नहीं।