ब्रेकिंग
Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश

घोटाला करना RJD का पुराना काम!, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख नौकरी का क्या हुआ?

PATNA: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्षी दल बीजेपी सरकार को किसी न किसी मुद्दे पर घेरने की हर संभव कोशिश कर रही है। विधानसभा के भीतर और बाहर आज बीजेपी के विधायकों ने 10 ला

घोटाला करना RJD का पुराना काम!, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख नौकरी का क्या हुआ?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्षी दल बीजेपी सरकार को किसी न किसी मुद्दे पर घेरने की हर संभव कोशिश कर रही है। विधानसभा के भीतर और बाहर आज बीजेपी के विधायकों ने 10 लाख नौकरी के वादे की याद सरकार को दिलाई। सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि घोटाला करना आरजेडी का पुराना काम रहा है।  


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने घोषणा किया था कि जिस दिन सत्ता में आएंगे 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। 25 से अधिक कैबिनेट की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन बिहार के युवाओं को न तो रोजगार मिला और ना ही पक्की नौकरी मिली। सिर्फ अपने रोजगार के लिए काम किया और यही आरजेडी के पुराना चरित्र है।उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों शिक्षकों की बहाली होनी है। 40 हजार जिन प्रधानाध्यापक शिक्षकों का प्रमोशन होना है उसको भी सरकार ने घोटाले के तौर पर नियुक्ति की कटैगरी में रखा है। घोटाला करना आरजेडी के लोगों का पुराना काम रहा है। लालू-राबड़ी का नाम लिए बिना सम्राट चौधरी ने कहा कि उनका पूरा परिवार घोटाला करने में एक्सपर्ट है और इस बात को बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार के लोग सिर्फ नियुक्ति की बात कहते हैं लेकिन सही मायनों में युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। नीतीश कुमार की सरकार ऐसी है, जो सिर्फ चुनाव के समय जनता को सपना दिखाने का काम करती है। पहले जो भी नियुक्तियां निकाली गईं सभी में सरकार फर्जीवाड़ा कर रही है। जिनती नियुक्तियां निकाली गई उनके हिसाब से बहाली नहीं की गई। बिहार में नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व में नियुक्ति घोटाला करने वाली सरकार बनी है। वहीं आरजेडी की तरफ से यह कहने पर कि कुछ लोगों को घी नहीं पचता है, इसपर उन्होंने कहा कि चारा खाने वाले लोगों पर कुछ भी बोलना बेकार है। चारा खाने वालों को घी पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता