ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

चुनाव के बाद EVM पर सियासत : राहुल गांधी के बयान पर मांझी का पलटवार : बोले- अपनी कमजोरी दिखा रहे कांग्रेस नेता

GAYA : राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बाद इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मा

चुनाव के बाद EVM पर सियासत : राहुल गांधी के बयान पर मांझी का पलटवार : बोले- अपनी कमजोरी दिखा रहे कांग्रेस नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बाद इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है और कहा है कि कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।


राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए गया के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब कह दिया है कि ईवीएम में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो राहुल गांधी सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए इस तरह की बात कह रहे हैं। अगर ईवीएम में गड़बड़ी की बात होती तो कांग्रेस को जितनी सीटें चुनाव में मिली हैं, उतनी भी नहीं मिली होती।


मांझी ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाकर राहुल गांधी सिर्फ अपनी कमजोरी को दिखा रहे हैं। विपक्ष जिस तरह से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करता है कि संविधान और आरक्षण खतरे में है तो उसी तरह से ईवीएम पर सवाल उठाकर बताना चाहता है कि वह बहुत पॉपुलर है।


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता में भ्रम पैदा करके ही इंडी गठबंधन इतनी सीटें हासिल कर सका है लेकिन ज्यादा दिनों तक किसी को भ्रम में नहीं रखा जा सकता है। अगले चुनाव में इन लोगों का कही अता-पता नहीं होगा। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट लिखा है और ईवीएम को ब्लैक बॉक्स करार दिया है। राहुल ने कहा है कि ईवीएम एक ऐसा ब्लैक बॉक्स है जिसकी जांच नहीं की जा सकती है।