ब्रेकिंग
‘कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए’, गिरिराज सिंह का तीखा हमलाCTET 2026 में इस बार क्या बदला? 6 सितंबर को परीक्षा, Paper-1 और Paper-2 का पूरा पैटर्न जानें65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया केसअफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोर‘कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए’, गिरिराज सिंह का तीखा हमलाCTET 2026 में इस बार क्या बदला? 6 सितंबर को परीक्षा, Paper-1 और Paper-2 का पूरा पैटर्न जानें65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया केसअफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोर

‘गठबंधन के संयोजक पद से कहीं ऊपर हैं नीतीश’ Convenor की चर्चा के बीच JDU का बड़ा बयान

PATNA: बिहार की सियासत मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा तेज हो गई है हालांकि इसी बीच जेडीयू लीडर ने बड़ी बात कह दी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी

‘गठबंधन के संयोजक पद से कहीं ऊपर हैं नीतीश’ Convenor की चर्चा के बीच JDU का बड़ा बयान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा तेज हो गई है हालांकि इसी बीच जेडीयू लीडर ने बड़ी बात कह दी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के निर्माता हैं और संयोजक के पद से कही ऊपर हैं।


जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के निर्माता हैं और वे इंडी गठबंधन के संयोजक पद से कहीं ऊपर की चीज हैं। त्यागी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर सहमति बन रही है। इस बात पर भी सहमति बन रही है कि सभी दल सीटिंग सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जो सीटिंग सीट जिस पार्टी की है वह वहीं से चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन के संयोजक पद की कोई लालसा नहीं है।


बता दें कि जेडीयू के नेता लगातार नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताकर उन्हें विपक्ष का साक्षा प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग उठाते रहे हैं। अब जब नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की चर्चा हो रही है तो जेडीयू की महत्वकांक्षा बढ़ती जा रही है। एक तरफ जेडीयू के नेता और मंत्री कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को किसी पद की लालसा नहीं है तो वहीं दूसरी तरह यह भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने संयोजक पद के लिए किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है। अब केसी त्यागी ने नीतीश को संयोजक पद से काफी ऊपर बता दिया है। ऐसे में त्यागी के बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

टैग्स