ब्रेकिंग
बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी

गांधी मैदान में लालू करेंगे भाजपा हटाओ -देश बचाओ रैली, श्री कृष्ण बाबु की जयंती में बोले ... भूमिहार समाज नहीं करता इनको याद

PATNA : 2015 में विशुनदेव बाबू की पुस्तक विमोचन के बाद लगभग 08 साल बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव कांग्रेस ऑफिस पहुंचे हैं। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती पर कांग्रेस मुख्

गांधी मैदान में लालू करेंगे भाजपा हटाओ -देश बचाओ रैली, श्री कृष्ण बाबु की जयंती में बोले ... भूमिहार समाज नहीं करता इनको याद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : 2015 में विशुनदेव बाबू की पुस्तक विमोचन के बाद लगभग 08 साल बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव कांग्रेस ऑफिस पहुंचे हैं। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लालू इसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। लालू के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सेहत में काफी सुधार है। सेहत में सुधार के साथ ही वे राजनीति में भी काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में अब आज वो कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे हैं।


वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजद सुप्रीमों लालू यादव ने कहा कि- भाजपा वाला आज राम और रहीम के बंदों के बीच नफरत फैला रहा है। आज संविधान पर खतरा बना हुआ है। इसलिए हम लोग एकजुट होकर India गठबंधन बनाये हैं। ये लोग काला धन वापस लायेंगे बोलकर जनता को ठग लिया और चुनाव जीत लिया। ये लोग बोला 15 लाख आएंगे तो हम भी  एकाउंट खोलवा लिए। परिवार के सदस्य के हिसाब से भी खुलवा दिए। फिर झूठ बोल दिया विदेशों में पैसा नहीं है। 


इसके आगे लालू यादव ने कहा कि - हमको तो आज बड़े बड़े जनसंघ के नेता बता रहे हैं कि भाजपा पटना लोकसभा सीट छोड़कर कहीं नहीं जीत रहे हैं। इनलोगों का इस बार सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। इस बार देश में इंडिया गंठबंधन की सरकार बनेगी और उसके बाद जनसंख्या के हिसाब से देश के सत्ता का बंटवारा होगा। राहुल जी बोलते हैं सरकार आएगी तो पूरे देश मे जातीय जनगणना होगी। 


उधर,लालू ने यह ऐलान किया है कि, हमलोग पटना के गांधी मैदान में एक बार फिर से बड़ी रैली करेंगे। इसका नारा होगा भाजपा हटाओ देश बचाओ। यहीं से आंधी उठेगा और मोदी,शाह और RSS का सुपरा साफ हो जाएगा। आज हम यहां आए हैं। सचिवालय में श्री कृष्ण बाबू का मूर्ति है। हम और राबड़ी जाते थे और कुछ गाने वाले रहते थे और कोई नही रहता था। भूमिहार भाई दावा करते हैं कि कृष्ण बाबू उनके है लेकिन कोई भूमिहार उनको याद नहीं करता। हम तो भूमिहार भाई ने कहते हैं किम वो अपने पूर्वज का सत्कार करें।