ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

फ्लोर टेस्ट से पहले RJD करेगा बड़ा खेला! लालू के करीबी विधायक ने कहा ... 12 फरवरी को जो होगा उसको पूरा बिहार देखेगा

PATNA : 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की अग्निपरीक्षा होगी। नीतीश कुमार को विश्वास मत हासिल करना होगा। फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुम

फ्लोर टेस्ट से पहले RJD करेगा बड़ा खेला!  लालू के करीबी विधायक ने कहा ... 12 फरवरी को जो होगा उसको पूरा बिहार देखेगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की अग्निपरीक्षा होगी। नीतीश कुमार को विश्वास मत हासिल करना होगा। फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुमार को लेकर राजद के तरफ से लगातार बड़ा खेला किए जाने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी साफ़ किया है कि उन्हें सीएम हॉउस से फोन आया है या नहीं। 


दरअसल, राजद के विधायक भाई वीरेंद्र  लगातार यह दावा कर रहे हैं कि 12 जनवरी को बड़ा खेला होगा। इसके बाद अब उन्होंने अब एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने यह तक कह डाला है कि, अब आगामी 12 जनवरी को जो होगा उसको पूरा बिहार देखेगा। उन्होंने फिर से कहा है कि राज को राज ही रहने दीजिए इस राज से अभी पर्दा मत हटाइए। अब बस 12 फरवरी का इंतजार कीजिए उस दिन हो होगा उसको पूरा बिहार देखेगा इतना ही कहा जा सकता है।


इसके अलावा सीएम हाउस के तरफ से राजद विधायक को फ़ोन आने के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि- नीतीश कुमार यह अच्छी तरह से जानते हैं की भाई वीरेंद्र कौन है ? इसलिए कोई भी हमको तो फ़ोन नहीं करेगा। बाकी हमारे पार्टी के विधायकों को फ़ोन आया है या नहीं वो क्या बोलते हैं, इस बात की जानकारी मुझे नही है। लेकिन इतना तय है कि हमारे विधायक मजबूत है और हम दूसरे को तोड़ सकते हैं।हमें कोई नहीं तोड़ सकता है। हकीकत तो यही है कि नीतीश कुमार के लोग उनसे नाराज चल रहे हैं और वो चाहते हैं कि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने।


मालूम हो कि, इससे पहले बीते कल राजद के विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष  चौंकाने वाला एलान कर दिया। उन्होंने अपने खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं की बात कहते हुए कहा है कि वे कुर्सी नहीं छोडेंगे। यानि 12 फरवरी को जब नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे तो उस दौरान राजद के अवध बिहारी चौधरी कुर्सी पर जबरन बने रहेंगे। जाहिर है ऐसे में अब बड़े संकट के आसार नजर आने लगे हैं।