ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

फ्लोर टेस्ट से पहले आधी रात तेजस्वी आवास पहुंची पुलिस, नीतीश ने कर दिया बड़ा 'खेला'

PATNA : बिहार की नई एनडीए सरकर के फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी गहमागहमी ने जोर पकड़ा। अब रविवार की देर रा पुलिस की भी इंट्री हो गई। शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद से संपर्क नहीं होने

फ्लोर टेस्ट से पहले आधी रात तेजस्वी आवास पहुंची पुलिस, नीतीश ने कर दिया बड़ा 'खेला'
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार की नई एनडीए सरकर के फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी गहमागहमी ने जोर पकड़ा। अब रविवार की देर रा पुलिस की भी इंट्री हो गई। शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद से संपर्क नहीं होने पर उनके भाई अंशुमन आनंद ने पाटलिपुत्र थाने में सनहा दर्ज कराया। इसके बाद चेतन आनंद को ढूंढते हुए पटना के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे। पहले तो चेतन आदंन से बात करने के बाद अधिकारी वहां से लौट गए। लेकिन, असली खेल तो इसके बाद शुरू हुआ। 


दरअसल, आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशूमान आनंद ने पाटलिपुत्रा थाना पुलिस से यह शिकायत की थी कि उनके भाई जो शिवहर के विधायक चेतन आनंद हैं वो मीटिंग में शामिल होने गये थे लेकिन अब तक वे घर नहीं लौटे हैं। मेरे भाई को जबरन कैद करके रखा गया है। उनका मोबाइल भी बंद है इसलिए विधायक चेतन आनंद की खोजबीन की जाए। इसके बाद पटना की पुलिस एक्टिव हुई और चेतन आनंद को ढूंढते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री के आवास से पहुंची। जहां से पुलिस चेतन आनंद को लेकर बाहर निकली औ कागजी प्रक्रिया करने के बाद विधायक को उनके घर छोड़ आई है। अब सूत्र बतलाते हैं चेतन आनंद के अपने घर पहुंचने से पहले ही उनके घर के पास जदयू के  प्रदेश उपाध्यक्ष की गाड़ी लगी हुई थी। हालांकि, इसकी वजह क्या थी यह बातें खुलकर सामने नहीं आयी है। 


इस बीच तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस के पहुंचने पर आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। और कहा कि कि वह यहां अप्रिय घटना करवाना चाहते हैं। राजद ने लिखा है कि - नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस भेज तेजस्वी जी के आवास को चारों तरफ़ से घेर लिया है। ये किसी भी तरह से किसी भी बहाने आवास के अंदर घुस कर विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते है। बिहार की जनता नीतीश कुमार और पुलिस के कुकर्म देख रही है। याद रहे हम डरने और झुकने वालों में से नहीं है।ये वैचारिकी का संघर्ष है और हम इसे लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि बिहार की न्यायप्रिय जनता इस पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी। जय बिहार! जय हिन्द


उधर, वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा के विधायक पूरे दमखम के साथ शामिल होंगे। रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर हुई पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक में विश्वास मत को लेकर रणनीति बनी। उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार पार्टी के एक विधायक को छोड़ सभी शामिल हुए। हालांकि पार्टी नेताओं ने दावा किया कि अनुपस्थित उक्त विधायक निजी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सकीं।