ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

फिसलनों के बावजूद इकट्ठा रहेगा विपक्ष का गठबंधन, बोले CPI नेता ... 40-45 सीटों पर हमारी पार्टी लड़ सकती है लोकसभा चुनाव, बिहार में 20 पर बताया प्रभाव

PATNA : विपक्षी दलों की नई गठबंधन इंडिया में अब सहयोगी दलों के तरफ से सीट बंटवारें की मांग उठनी शुरू हो गई। नए गठबंधन इंडिया में शामिल 21 दलों ने एक प्रमुख दल भाकपा यानी CPI के तरफ

फिसलनों के बावजूद इकट्ठा रहेगा विपक्ष का गठबंधन, बोले CPI नेता ... 40-45 सीटों पर हमारी पार्टी लड़ सकती है लोकसभा चुनाव, बिहार में 20 पर बताया प्रभाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विपक्षी दलों की नई गठबंधन इंडिया में अब सहयोगी दलों के तरफ से सीट बंटवारें की मांग उठनी शुरू हो गई। नए गठबंधन इंडिया में शामिल 21 दलों ने एक प्रमुख दल भाकपा यानी CPI के तरफ से 40-45 सीटों पर अपने तरफ से दावा ठोका गया है। इसके आलावा बिहार लोकसभा सीटों में से भी  20 सीटों पर इन्होंने अपना प्रभाव बताया है। 


दरअसल, सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान ने कहा हम देशभर में 40 से 45 सीट की मांग करेंगे। और राज्य स्तर पर समय आने पर इसका खुलासा होगा।फिलहाल बिहार में 20 सीटों पर हमारा मुख्य तौर पर प्रभाव है। समय आने पर यह संख्या बढ़ेगी तो इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होने INDIA गठबंधन में सीटों के तालमेल में चुनावी समायोजन की बात कही है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, चुनाव में राजनीतिक दलों को प्रभाव के हिसाब से समायोजित किया जाए। बिहार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रभाव 20 लोकसभा क्षेत्रों पर है। दो नवंबर को गांधी मैदान की रैली में यह दिख जाएगा। इसलिए पार्टी सम्मानजनक सीट की मांग करेगी। वहीं, हम देशभर में हम देशभर में 40 से 45 सीट की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की दिल्ली में नीतियों की सरकार बने, पार्टियों की नहीं। यह सिर्फ हमारी नहीं बल्कि राजद, जदयू सभी की जिम्मेवारी है। कांग्रेस को भी कहना चाहूंगा कि वो धैर्य रखे। 


इधर, पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि अपने भाषण से मोदी ने लालकिला की गरिमा गिरा दी। परिवारवाद पर उन्हें बोलने का हक नहीं है। भाजपा के परिवारवादी नेताओं के नाम भी गिनाए। अतुल अंजान ने कहा कि इंडिया गठबंधन तमाम फिसलनों के बावजूद इकट्ठा रहेगा। वहीं पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि दो नवंबर को पार्टी का सम्मेलन पटना के गांधी मैदान में होगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है।