ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Maharastra News: एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, घर पर पहुंची डॉक्टरों की टीम

DESK: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई। बीते शुक्रवार से वो बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार को भी उनकी तबीयत खराब थी। डॉक्टरों की टीम को उनके आवास पर ब

Maharastra News: एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, घर पर पहुंची डॉक्टरों की टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई। बीते शुक्रवार से वो बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार को भी उनकी तबीयत खराब थी। डॉक्टरों की टीम को उनके आवास पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम सतारा स्थित आवास पर पहुंची जिसके बाद इलाज शुरू किया गया। 


बता दें कि बीते शुक्रवार से ही सर्दी और वायरल बुखार से वो पीड़ित हैं। बताया जाता है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले एक महिने से वो चुनावी दौरे पर थे। इस दौरान वो कई बैठक और रैलियों में शामिल हुए थे। जिसके बाद अब उन्हें बुखार और वायरल संक्रमण से जूझना पड़ रहा था। 


शिंदे को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी थी। अस्वस्थ महसूस कर रहे शिंदे अपने पैतृक गांव पहुंचे तब वहां उनकी तबीयत और बिगड़ गयी। एकनाथ शिंदे का इलाज कर रहे डॉक्टर आर एम पारते ने बताया कि उन्हें बुखार और थ्रोट इन्फेक्शन है. उनकी इस हालत को देखते हुए सलाइन लगाया गया है। एक दो दिन में वो ठीक हो जाएंगे।   


उधर दिल्ली में महायुति की बैठक में 5 दिसंबर को महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन  का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र में सीएम बीजेपी से होगा वही डिप्टी सीएम शिवसेना और एनसीपी से होगा। 05 दिसंबर की शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।