ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

एक अनार सौ बीमार: लालू ने नीतीश को दिया धोखा, बोली बीजेपी..सपना दिखाकर कर दिया चकनाचूर

DELHI: दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे तक चली इंडिया गठबंधन की बैठक में खत्म हो गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बैठक में बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन की चौथ

एक अनार सौ बीमार: लालू ने नीतीश को दिया धोखा, बोली बीजेपी..सपना दिखाकर कर दिया चकनाचूर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे तक चली इंडिया गठबंधन की बैठक में खत्म हो गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बैठक में बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन की चौथी बैठक में भी नीतीश को नेतृत्व देने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम कैंडिडेट बनाने का प्रस्ताव रखा जिसके आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया। 


हालांकि यह बात भी निकलकर सामने आ रही है इंडिया गठबंधन की बैठक में अभी संयोजक का चयन नहीं हो पाया है सिर्फ ममता बनर्जी ने खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया है। जिस पर अरविंद केजरीवाल ने भी हामी भर दी है। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जब मीडिया ने पूछा कि क्या आप प्रधानमंत्री फेस होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि पहले हमें जीतकर आना होगा। पहले एक होकर भाजपा के खिलाफ जीतना होगा। जीतकर आने के बाद ही कौन होगा सीएम पद का चेहरा इसका पता चलेगा। 


वही इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश कुमार को धोखा देने में लालू प्रसाद यादव सफल हो गये। प्रधानमंत्री पद का प्रलोभन दिखाकर नीतीश कुमार को चौराहे पर लाकर छोड़ दिया गया है। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाकर सपने को चकनाचूर कर दिया। प्रधानमंत्री का पद विपक्षी एकता में एक अनार सौ बीमार की तरह हो गया है। अब मल्लिकार्जुन खड़गे कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करेंगे?विपक्षी एकता खड़गे के चेहरे को कितना पसंद करेगी यह आने वाला समय ही बताएगा। खड़गे को पहले अपने बेटे द्वारा सनातन के खिलाफ दी गई बातों पर सफाई देना होगा। सनातन धर्म का अपमान खड़गे के बेटे ने किया है। खड़गे इस विषय पर क्या सोचते हैं पहले इस पर सफाई दें।