ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Vijayadashami 2025: विजयादशमी पर देशभर में उत्सव का माहौल, सीएम नीतीश और लालू समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Vijayadashami 2025: बिहार सहित पूरे देश में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रावण दहन के साथ नेताओं ने दी शुभकामनाएं। नीतीश कुमार, लालू यादव, चिराग पासवान और जीतनराम मांझी ने जनता की सुख-शांति की कामना की।

Vijayadashami 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vijayadashami 2025: पूरा देश आज विजयादशमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहा है। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व के अवसर पर बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद समेत तमाम नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं.”


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि "असत्य पर सत्य की विजय के उत्सव विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।" विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी समेत कई नेता सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और विजयादशमी पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों मां दुर्गा के दर्शन के लिए पटना के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचे। नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी, डाकबंगला रोड, नाला रोड, लंगरटोली, और बांसघाट के पूजा पंडालों में जाकर राज्य की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश भी दिए। दुर्गा पूजा के मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात भी दी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता