ब्रेकिंग
Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!

दूध उत्पादन पर नीतीश सरकार देगी सब्सिडी, पशुपालकों को इतने रूपये का मिलेगा अनुदान

PATNA: दूध उत्पादन से जुड़े बिहार के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। अब बिहार सरकार दूध का उत्पादन करने वाले पशुपालकों को सब्सिडी देगी। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने अनुदान की राशि

दूध उत्पादन पर नीतीश सरकार देगी सब्सिडी, पशुपालकों को इतने रूपये का मिलेगा अनुदान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दूध उत्पादन से जुड़े बिहार के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। अब बिहार सरकार दूध का उत्पादन करने वाले पशुपालकों को सब्सिडी देगी। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने अनुदान की राशि भी तय कर दी है। इसे लेकर 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दे दी गयी है। 


दूध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को 3 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जाएगा। सब्सिडी उन्हें मिलेगी जो सहकारी समिति के माध्यम से दूध बेचते हैं। अप्रैल से जून के बीच 91 दिन का भुगतान पशुपालकों को सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से किया जाएगा। सब्सिडी की राशि का भुगतान डीबीटी के तहत पशुपालकों के खाते में किया जाएगा। 


बता दें कि बिहार में 8 दुग्ध संघ हैं जहां करीब 27 हजार दुग्ध समितियां जुड़ी हुई है। काम्फेड के अधीन विभिन्न दुग्ध सहकारी समितियों, दुग्ध संघों और डेयरी इकाइयों के माध्यम से दूध का संग्रह किया जाता है। लेकिन गर्मी के दिनों में दूध का उत्पादन घटने के कारण पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। पशुपालकों को राहत पहुंचाने के लिए नीतीश सरकार ने अनुदान देने की योजना बनाई है। गर्मी के दिनों में सहकारी दुग्ध समितियों में दूध की आपूर्ति करने वाले पशुपालकों को यह अनुदान मिलेगा।