ब्रेकिंग
बर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचेछत पर बेखबर सोता रहा पूरा परिवार, नीचे चोरों ने पी शराब और समेट ले गए 10 लाख का मालCJI सूर्यकांत का बड़ा निर्देश, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांचमहाकाली की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्मआज से सिम खरीदने के नियमों में हुआ बदलाव, आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं? ऐसे करें चेकबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचेछत पर बेखबर सोता रहा पूरा परिवार, नीचे चोरों ने पी शराब और समेट ले गए 10 लाख का मालCJI सूर्यकांत का बड़ा निर्देश, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांचमहाकाली की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्मआज से सिम खरीदने के नियमों में हुआ बदलाव, आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं? ऐसे करें चेक

दोहरा चरित्र अपना रही केंद्र सरकार, कांग्रेस नेता बोले- तेजस्वी मजबूत बाप के बेटे, झुकेंगे नहीं

PATNA: लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई और ईडी के एक्शन को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।आरजेडी के साथ साथ महागठबंधन के सभी दल इसको लेकर केंद्र सरकार के खिला

दोहरा चरित्र अपना रही केंद्र सरकार, कांग्रेस नेता बोले- तेजस्वी मजबूत बाप के बेटे, झुकेंगे नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई और ईडी के एक्शन को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।आरजेडी के साथ साथ महागठबंधन के सभी दल इसको लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। बिहार कांग्रेस के नेता भी इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव के समर्थन में उतर गए हैं। कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने केंद्र सरकार पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।


शकील अहमद खान ने कहा कि तेजस्वी यादव एक मजबूत नेता के बेटा हैं। तेजस्वी यादव का परिवार प्रताड़ना झेल रहा है लेकिन झुक नहीं रहा है, केंद्र सरकार के लिए सबसे बड़ी दिक्कत की बात यही है। केंद्रीय एजेंसियों का जिस तरह से दुरूपयोग हो रहा है, वह कहीं से भी ठीक नहीं है। केंद्र सरकार अपना मापदंड एक रखे।उन्होंने कहा कि लालू परिवार के ऊपर जैसे चार्ज हैं वैसे ही चार्ज बीजेपी के नेताओं पर भी हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हो रहा है। 


कांग्रेस विधायक ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को तो केंद्र सरकार मंत्री और मुख्यमंत्री बना रही है लेकिन विपक्ष के नेताओं के साथ दोहरा चरित्र अपना रही है। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव और उनके परिवार के ऊपर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को कांग्रेस उसी रूप में देखती है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता