ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

डीजल चोरी के आरोप में AIMIM नेता के घर रेड, पुलिस ने पांच लोगों को किया अरेस्ट

ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से निकलकर सामने आ रही है जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता के घर छापेमारी हुई है। यह रेड 6:00 बजे के आस -पास हुई है। इसके बाद पूरे इलाके मे

डीजल चोरी के आरोप में AIMIM नेता के घर रेड, पुलिस ने पांच लोगों को किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से निकलकर सामने आ रही है जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता के घर छापेमारी हुई है। यह रेड 6:00 बजे के आस -पास हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है। इस छापेमारी में  एमआइएमआइएम के नेता सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की। रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, इन लोगों पर फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में पुलिस की यह कार्रवाई हुई है।


बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ वर्षों में एमआइएमआइएम नेता ने काफी संपत्ति अर्जित की है। हालांकि, रेड के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को अररिया नगर थाना में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।


आपको बताते चलें कि, पुलिस की यह कार्रवाई फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में हुई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इस रेड में अररिया जिला पुलिस के साथ ही बथनाहा ओपी और जोगबनी थाना की पुलिस भी शामिल थी। रहमत अली ने 2015 का विधान सभा चुनाव नरपतगंज से और उसकी पत्नी ने लोकसभा चुनाव अररिया से 2019 से लड़ा था। हालांकि,दोनों चुनाव में हार के बाद रहमत अली सात-आठ वर्ष पूर्व टेंपो चलाता था।