ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Bihar Politics: निषादों को आरक्षण कब मिलेगा? VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा को मात्र चुनावी यात्रा बताते हुए कहा कि इससे बिहार का कोई भला नह

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा को मात्र चुनावी यात्रा बताते हुए कहा कि इससे बिहार का कोई भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि पीएम ने बिक्रमगंज में सभी तरह की बात की लेकिन निषाद आरक्षण को पर कुछ नहीं बोला।


राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पीएम से सवाल किया कि उन्हें बताना चाहिए कि निषाद आरक्षण कब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे दिनों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल पैकेज दिए जाने की मांग की जा रही है। किंतु प्रधानमंत्री इसको लेकर भी कुछ नहीं बोले। उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी कब इसकी घोषणा करेंगे या ऐसे ही बिहार को छलते रहेंगे।


उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा की सरकार बिहार में 20 साल से है लेकिन आज भी यहां एक कारखाना नहीं लगा। जो रेल कारखाना है वह यूपीए सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि आखिर यह डबल इंजन की सरकार कब बिहार में कारखाने लगाएगी।


देव ज्योति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से सार्वजनिक मंच से पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग की थी, लेकिन आज तक इसे भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम का यह दौरा सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट बनकर रह गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता