ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज

PM Modi Mother AI Video: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर बनाए गए AI वीडियो पर भाजपा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। केस में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस आईटी सेल को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

PM Modi Mother AI Video
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Modi Mother AI Video: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस द्वारा अपलोड किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर बनाए गए AI वीडियो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला भाजपा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। केस में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस आईटी सेल को मुख्य आरोपी बनाया गया है।


बिहार कांग्रेस ने 10 सितंबर को AI द्वारा निर्मित एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दिखने वाले लोग नजर आ रहे थे। भाजपा ने कांग्रेस पर इस “घृणित” वीडियो के साथ सारी हदें पार करने का आरोप लगाया और इसे देश की सभी माताओं और बहनों का अपमान बताया।


एफआईआर में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां की छवि खराब करना और बदनाम करना’—जो कानून, नैतिकता और महिलाओं की गरिमा का गंभीर उल्लंघन है—के मामले में भारतीय दंड संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं 18(2), 336(3), 336(4), 340(2), 352, 356(2), और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। 


पुलिस ने यह एफआईआर दिल्ली बीजेपी के चुनाव सेल के संयोजक संकेत गुप्ता की ओर से कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित दर्ज की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता