ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

दारोगा की हत्या होने के बाद गुस्से में RJD, मंत्री विजेंद्र यादव के बयान पर बवाल

PATNA : सीतामढ़ी में शराब माफिया के साथ मुठभेड़ में दारोगा की हत्या किए जाने के बाद बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव का विवादित बयान बुधवार को सामने आया था. मंत्री व

दारोगा की हत्या होने के बाद गुस्से में RJD, मंत्री विजेंद्र यादव के बयान पर बवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सीतामढ़ी में शराब माफिया के साथ मुठभेड़ में दारोगा की हत्या किए जाने के बाद बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव का विवादित बयान बुधवार को सामने आया था. मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा था कि अमेरिका के पार्लियामेंट में भी गोलियां चल जाती हैं. मंत्री विजेंद्र यादव के बयान के बाद अब इस मामले पर सियासत तेज होती दिख रही है.


मंत्री विजेंद्र यादव के बयान को आरजेडी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. आरजेडी के विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा है कि मंत्री विजेंद्र यादव एक सीनियर नेता हैं और इसके बावजूद उनकी तरफ से दिया गया बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना है. भाई बिरेंद्र ने कहा है कि बिहार सरकार का मंत्री होने के बावजूद इस तरह के बयान की उम्मीद लोग नहीं करते हैं. इतना ही नहीं आरजेडी ने बिहार के मध्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई है. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि पुलिस अधिकारी होने के बावजूद राजनीति में आने पर मंत्री जो बयान दे रहे हैं वह हैरत भरा है. 


भाई बिरेंद्र ने कहा कि बिहार में शराबबंदी केवल कागज पर दिखाने के लिए ही है. धरातल पर इसकी इसकी क्या है इससे सभी भली-भांति वाकिफ हैं. मुख्यमंत्री से अब यह सरकार चल नहीं रही है, मुख्यमंत्री अब बस अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी तरह सरकार चला रहे हैं. 


उधर बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा है कि जिसने भी दरोगा की हत्या की, उसके ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए. बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार सतर्क है और विजेंद्र यादव के बयान का हरी भूषण ठाकुर ने बचाव किया है. 

टैग्स