ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के बीच धरना पर बैठ गए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार, क्या है वजह?

Bihar Election 2025: दरभंगा में जनसुराज प्रत्याशी आर.के. मिश्रा के साथ दुर्व्यवहार, थाने में धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग। दरभंगा शहर सीट पर भाजपा के संजय सरावगी समेत कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में प्रथम चरण के तहत मतदान जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मतदान की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच दरभंगा जिले से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। इस दरभंगा टाउन से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार नाराज हो गए हैं और धरना पर बैठ गए हैं।


दरअसल, दरभंगा शहर सीट से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व डीजीपी आर.के. मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मतदान के दौरान सुबह हसन चौक पर कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इस घटना की शिकायत नगर थाने की पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में आर.के. मिश्रा नगर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने दुर्व्यवहार करने वालों पर भाजपा समर्थक होने का आरोप लगाया है।


बता दें कि दरभंगा शहर सीट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री संजय सरावगी भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। यह सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। संजय सरावगी एक दिग्गज नेता हैं और वे अब तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार यहां कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।


आर.के. मिश्रा की पहचान एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में रही है। वे बिहार पुलिस के होमगार्ड डीजीपी रह चुके हैं। 1989 के भागलपुर दंगों को नियंत्रित करने में उनकी भूमिका अहम रही थी। पूर्व डीजी राकेश कुमार मिश्रा सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं और आईईटी-बीएचयू के पूर्व छात्र रहे हैं। मूल रूप से वे सहरसा के रहने वाले हैं।


Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के बीच धरना पर बैठ गए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार, क्या है वजह?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता