ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

तेजस्वी ने चिराग को बताया आरक्षण विरोधी : कहा- NDA के नेता किसी काम के नहीं

DARBHANGA : दरभंगा में तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की हालत खराब है। हम और मुकेश सहनी महागठबंधन के पक्ष में घूम रहे हैं। उधर से कभी

तेजस्वी ने चिराग को बताया आरक्षण विरोधी : कहा- NDA के नेता किसी काम के नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा में तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की हालत खराब है। हम और मुकेश सहनी महागठबंधन के पक्ष में घूम रहे हैं। उधर से कभी राजनाथ सिंह, कभी नड्डा जी, कभी अमित शाह आ रहे हैं। तो कभी प्रधानमंत्री आ रहे हैं। यानी उनके जो स्थानीय व एलाइंस के नेता हैं, सभी बेकार हैं। वह किसी काम के नहीं हैं। उन लोगों से काम नहीं चल रहा है। अब हालत तो इन लोगों की भी खट्टी हो रखी है। उन्होंने कहा कि हम तो बोलते हैं कि प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन के साथ साथ तानाशाह किम जोंग उन को भी बुलाकर प्रचार करवा ले। लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। 


उन्होंने आरक्षण के सवाल पर चिराग पासवान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चिराग पासवान ने कहा है कि पूर्व में जो संपन्न दलित हैं, उन्हें आरक्षण छोड़ देना चाहिए। तेजस्वी ने चिराग से पूछा कि क्या वह संपन्न दलित नहीं है? समस्तीपुर से जिन्हें उन्होंने टिकट दिया है, क्या वह संपन्न दलित नहीं हैं? जिनको जमुई से टिकट दिया गया है, वह संपन्न दलित नहीं हैं क्या? यह बात तो हमने नहीं, खुद चिराग पासवान ने कहा था।


तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बात को हमने चिराग पासवान को रिमाइंड कराया है कि संविधान में जो प्रावधान है वह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ है। उन्होंने जो आरक्षण दिया है, आप उसके विरोध में ऐसी बातें कर रहे हैं। बीजेपी के नेता कई बार मंच से उनके उम्मीदवार और एमपी  बिहार में ऐसी बात कह चुके है। हमने तो वीडियो भी डाला था। जो गया में इनके लोग बोल रहे थे। संविधान को खत्म कर देंगे, यह लोग तो ऐसा कर ही रहे हैं।


टैग्स