ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जेडीयू विधायक शशि भूषण हजारी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में आज सुबह ली अंतिम सांस

DARBHANGA : जनता दल यूनाइटेड के विधायक शशिभूषण हजारी का निधन हो गया है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक के शशिभूषण हजारी की तबीयत खराब थी और दिल्ली के गंगाराम अस

जेडीयू विधायक शशि भूषण हजारी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में आज सुबह ली अंतिम सांस
Editor
2 मिनट

DARBHANGA : जनता दल यूनाइटेड के विधायक शशिभूषण हजारी का निधन हो गया है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक के शशिभूषण हजारी की तबीयत खराब थी और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शशि भूषण हजारी ने आज सुबह 3:45 पर अंतिम सांस ली। 


बताया जा रहा है कि शशिभूषण हजारी को लीवर में संक्रमण था इसके साथ उन्हें कई अन्य तरह की परेशानियां थी। पिछले दिनों तबीयत खराब होने के बाद वह गंगाराम अस्पताल दिल्ली में अपना इलाज करा रहे थे लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 


विधायक के करीबियों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक शशिभूषण हजारी हेपेटाइटिस बी से पीड़ित थे और उसका इलाज करा रहे थे। साल 2010 में शशिभूषण हजारी ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन बाद में वह जेडीयू में शामिल हो गए थे। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीता और फिर हर तरह के विरोध के बावजूद 2020 के चुनाव में भी जीत हासिल की। शशिभूषण हजारी पिछले विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र के अंदर हो रहे विरोध के कारण भी सुर्खियों में रहे। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जेडीयू के नेता महेश्वर हजारी के संबंधी भी थे। उनके निधन के साथ राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता