ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

'क्रिमनल की नहीं होती कोई जाति ...', बोले गिरिराज सिंह .... जनता ने व्हीलचेयर पर भेज तेजस्वी को बता दिया उनकी सही जगह

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराध के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया

'क्रिमनल की नहीं होती कोई जाति ...', बोले गिरिराज सिंह .... जनता ने व्हीलचेयर पर भेज तेजस्वी को बता दिया उनकी सही जगह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराध के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है और कहा है कि साजिशन यादव समाज के लोगों की हत्या करवाई जा रही है। इसके बाद अब इस ममाले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती। अपराधियों की कोई जात नहीं होती। जनता ने जिसे  व्हीलचेयर पर बैठाकर झुनझुना थमा दिया वो आज इस तरह की बात कर रहे हैं। अब जनता सब समझती और जानती है की कौन क्या कर रहा है और क्या नहीं कर रहा है। इसलिए इस मामले में अधिक नहीं कहा जा सकता है। 


इसके अलावा बिहार से मोदी मंत्रिमंडल में आठ सदस्यों को शामिल करने के बाद भी बेहतर मंत्रालय नहीं दिए जाने को लेकर उठ रहे सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मंत्रियों को विकास का जिम्मा दिया है हम लोग देश के साथ-साथ बिहार का विकास करेंगे और इसको नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।


उधर, एनडीए की सरकार अधिक दिन नहीं चलने के दावों को लेकर गिरिराज सिंह ने साफ़ शब्दों में कहा कि विपक्ष का काम है भ्रम फैलाना। हमलोग मजबूती से एक साथ है और देश समेत बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।हमारी एकता देख उनको समस्या हो रही है इसलिए ऐसी बात कह रहे हैं। मुझे यही कहना है कि जनता ने उनको व्हील चेयर पर भेज दिया है उनके सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं है।