ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

कांग्रेस नेता पर दहेज हत्या का मामला दर्ज, मृतका के परिजनों ने की जांच की मांग

SUPAUL: सुपौल जिला कांग्रेस कमिटी के जिला महामंत्री शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी और परिवार के सभी सदस्यों पर त्रिवेणीगंज थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन पर दहेज को

कांग्रेस नेता पर दहेज हत्या का मामला दर्ज, मृतका के परिजनों ने की जांच की मांग
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

SUPAUL: सुपौल जिला कांग्रेस कमिटी के जिला महामंत्री शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी और परिवार के सभी सदस्यों पर त्रिवेणीगंज थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन पर दहेज को लेकर बहू की हत्या करने का आरोप मृतका के परिजनों ने लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


गौरतलब है कि त्रिवेणीगंज बाजार क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड संख्या 2 निवासी कांग्रेस नेता शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी की बहू की मौत शनिवार को करीब 11 बजे दिन में हो गई थी। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। मृतका के भाई सहरसा जिले के गौतमनगर कोशी चौक वार्ड संख्या 11 के रहने वाले है। 


मृतका के भाई सुनील चौधरी ने बताया कि गांधीनगर वार्ड संख्या दो निवासी अमित चौधरी के साथ 3 मई 2015 को उनकी बहन की शादी हुई थी। होटल कोशी बिहार मत्स्यगंधा सहरसा में शादी संपन्न हुई थी। शादी के बाद उनकी बहन पिंकी कुमारी ससुराल में अपने पति और ससुराल के सदस्य देवर सुमित चौधरी,ससुर शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, सास सावित्री देवी, ननद प्रियंका जायसवाल के साथ रहने लगी। इसी बीच कुछ दिनों बाद उनकी छोटी बहन पिंकी कुमारी से उसके पति और ससुराल वालों ने जमीन खरीदने के नाम पर दस लाख रुपये दहेज स्वरूप मांगने लगे। इसके लिए ससुरालवाले उनकी बहन के साथ-साथ उनके पिता पर भी दबाव डालने लगे। जब मांग पूरी नहीं होने की बात जब ससुरालवालों को पता चला। 


 इतना सुनते ही सभी गुस्सा हो गये और बहन पिंकी कुमारी को पति और ससुराल के सदस्यों ने मिलकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान बहन की पिटाई की जाने लगी और गाली गलौज तक लोग करने लगे। इसी बीच कई बार बहन के ससुराल में पंचायते भी बिठाई गयी। जिसमें समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया। ऐसा लग रहा था कि अब भविष्य में बहन के पति एवं ससुराल के सदस्यों का रवैया ठीक हो जाएगा लेकिन मेरी बहन के पति एवं ससुराल वाले सभी उसको शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बंद नहीं किए। इसी बीच मेरी बहन ने एक पुत्री को 11 फरवरी 2017 को जन्म दिया। जो अब करीब 4 वर्ष की है। बच्ची का नाम नाम माही कुमारी है। बेटी के जन्म पर बहन के पति और ससुराल के सभी लोग नाराज थे। लड़की पैदा होने की जिम्मेदारी बहन को ठहराते थे। 


मृतका के भाई सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि बहन को काफी प्रताड़ित किया करते थे। यह सब बहन चुपचाप सहती थी जिसकी वजह से बहन की तबीयत काफी खराब रहने लगी वह शारीरिक एवं मानसिक तौर पर बीमार रहने लगी। जब उसे मायके ले जाने की बात ससुरालवालों से की जाती थी तो वे उसे मायके भी आने नहीं देते थे। विदा कराने की बात पर कहते थे कि यदि अपनी बहन को विदागिरी कराना चाहते हो तो हमेशा के लिए यहां से ले जाओ डायवोर्स करवा दो। इन सभी घटनाओं से बहन शारीरिक एवं मानसिक रूप से काफी परेशान होकर बीमार रहने लगी। इसी बीच बहन का पति अमित कुमार चौधरी अपने पिता माता भाई बहन एवं बहनोई उमेश चौधरी के मदद से चोरी छिपे अपनी दूसरी शादी 31अगस्त 2020 को काजल कुमारी के साथ कर ली। 


मृतका के भाई सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि बहन का पति अमित कुमार चौधरी, सास सावित्री देवी,देवर सुमित चौधरी,ससुर शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी,ननद प्रियंका जायसवाल, नंदोसी उमेश चौधरी,शौतन काजल कुमारी पिता जगन्नाथ चौधरी सभी साजिश व षड्यंत्र रचकर बहन की हत्या करने की फिराक में लगे थे। जिसकी भनक मेरी बहन पिंकी कुमारी को हाल में पता चला। जो करीब 15 दिन पूर्व मुझे एवं मेरे परिवार सगे संबंधियों को यह बात बताई तो हमलोगों को लगा कि बहन का शारीरिक एवं मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से ऐसा बोल रही है मैं तथा   मेरे सगे संबंधी अपनी बहन के पति एवं रिश्तेदार को एवं ससुराल वालों को बोले थे कि बहन का देखभाल इलाज ठीक ढंग से कीजिए या मुझे दे दीजिए मैं दवा इलाज करूंगा तो मेरी बहन का पति एवं ससुराल के सभी लोग बोले कि हमलोग आपकी बहन का देखभाल दवा इलाज ठीक ढंग से करेंगे तो उन लोगों की बातों पर विश्वास कर घर चला आया। 


 सुनील चौधरी ने बताया कि16 अक्टूबर 2021 को दिन के करीब 11 बजे मेरी बहन पिंकी कुमारी का ससुर मोबाइल से मेरे छोटे भाई दीपक कुमार को सूचित किया कि आपकी बहन की मौत हो गयी है। और दहेज की मांग पूरा नहीं करने के कारण बहन की हत्या कर दी गयी। उक्त घटना की आशंका पूर्व में भी मृतका के पिता ने की थी। जिसके लिए एक सनहा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहरसा न्यायालय में 2 वर्ष पहले बहन के पति एवं ससुराल वालों के विरोध दाखिल किया गया था। गौरतलब है कि मृतका के पति आइसा के कोशी प्रभारी है और पेशे से डॉक्टर है। वही उनके ससुर शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी सुपौल जिला कांग्रेस कमिटी में जिला महामंत्री के पद पर हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला  दहेज हत्या का बताया गया है। मृतका को काफी प्रताड़ित करने की बात बताई गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है दोषी सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता