ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

कांग्रेस ने तेजस्वी को दिखायी उनकी औकात, सदानंद बोले- कांग्रेस है राष्ट्रीय पार्टी राजद की तरह रीजनल नहीं

PATNA : तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता बनाए जाने को लेकर महागठबंधन के अंदर तल्खियां बढ़ती ही चली जा रही हैं। तेजस्वी को नेता मानने को कोई तैयार ही नहीं है। कांग्रेस के तरफ से बयानबाजी तेज हो गयी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता बनाए जाने को लेकर महागठबंधन के अंदर तल्खियां बढ़ती ही चली जा रही हैं। तेजस्वी को नेता मानने को कोई तैयार ही नहीं है। कांग्रेस के तरफ से बयानबाजी तेज हो गयी है। बयान की कमान सदानंद सिंह के हाथ में है और आज उन्होनें एक बयान देकर राजद के साथ-साथ तेजस्वी को उनकी हैसियत दिखा दी है।

कांग्रेस के बड़े नेता और विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आज दो टूक कह दिया कि हम राजद जैसी रीजनल पार्टी तो हैं नहीं कि कोई फैसला ऐसे ही ले लें। कांग्रेस के अंदर सारे फैसला आलाकमान के हाथों में होती है। हम आपस में इलका फैसला नहीं करने जा रहें। साथ ही उन्होनें कहा कि बिहार में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर सभी पार्टियां बैठकर विचार विमर्श करेंगी।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पहले ही कह दिया था कि अभी महागठबंधन का नेता तय नहीं हुआ है। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह भी उनके सुर में सुर मिलाते दिख रहे हैं गुरुवार को भी सदानंद सिंह ने कहा था कि जब तक महागठबंधन के सभी नेता एक साथ बैठकर महागठबंधन के नेता का चुनाव नहीं करते है तबतक किसी को भी महागठबंधन का नेता कैसे कहा जा सकता है। उन्होनें साफ तौर पर कहा कि तेजस्वी यादव आरजेडी के नेता हो सकते हैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं लेकिन अभी वे महागठबंधन के नेता नहीं हैं।  


टैग्स