ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा करेगी. दिल्ली स्थित पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज कांग्रेस की के

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा करेगी. दिल्ली स्थित पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज  कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें कैंडिडेट्स के नामों पर बातचीत की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि इस अहम बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर आखिरी मुहर लग सकती है.


इस बैठक में मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य शामिल होंगे. सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी रविवार को ही उम्मीदवारों पर चर्चा कर चुकी है. कई संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने की भी बात सामने आ रही है.


अविनाश पांडे की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में बिहार मामलों के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार कांग्रेस के प्रमुख मदन मोहन झा और सीएलपी नेता सदानंद सिंह शामिल थे. अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज होने वाली बैठक में स्क्रीनिंग कमिटी की सिफारिश पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी.


बता दें कि बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच एक दिन पहले ही सीटों का बंटवारा हो चूका है. आरजेडी ने 144 सीटों पर लड़ने का एलान किया है. जबकि कांग्रेस के खाते में 70 सीटें गई हैं. महागठबंधन में शामिल लेफ्ट 29 सीटों पर अपना कैंडिडेट्स उतारेगी. लेफ्ट पार्टियों में सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई हैं.