ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कोचिंग अब बिजनेस, अखबारों में दो पेज ... स्टूडेंट की मौत पर बोले भड़के उप राष्ट्रपति धनखड़

DELHI : राजधानी दिल्ली में आईएएस कोचिंग संस्थान में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला सोमवार को संसद में गूंजा। इसके बाद राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने इस माम

कोचिंग अब बिजनेस, अखबारों में दो पेज ... स्टूडेंट की मौत पर बोले भड़के उप राष्ट्रपति धनखड़
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : राजधानी दिल्ली में आईएएस कोचिंग संस्थान में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला सोमवार को संसद में गूंजा। इसके बाद  राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने इस मामले में काफी तल्ख़ टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज कोचिंग एक धंधा बन गया है। हम अकसर अखबार पढ़ते हैं तो शुरुआत के एक दो पन्नों में उनके ही विज्ञापन मिलते हैं। 


दरअसल, शनिवार को बेसमेंट में पानी भरने से तीन कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। इसके अलावा बीते सप्ताह ही एक छात्र की बारिश होने के बाद करंट लगने से मौत हो गई थी।ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे सेल्फ स्टडी सेंटर में डूबने से दो छात्रा व एक छात्र की मौत की घटना के बाद पुरे दिल्ली में बबाल मचा हुआ है। बेसमेंट में कोचिंग की लाइब्रेरी चल रही थ। ऐसे में घटना के वक्त बेसमेंट में करीब 30 छात्र मौजूद थे। तभी बेसमेंट में करीब 10-12 फीट पानी भर गया। इसके चलते कई छात्र इसमें फंस गए थे। इनमें से कुछ छात्रों को रस्सी डालकर निकाल लिया था। जबकि तीन छात्रों की मौत डूबने से हो गई थी। 


मालूम हो कि, राज्यसभा में 3 यूपीएससी छात्रों की मौत पर चर्चा होगी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, मुझे नियम 267 के तहत नोटिस मिला है। इसमें सदस्यों ने अधिकारियों की लापरवाही के चलते दिल्ली में यूपीएससी उम्मीदवारों की दुखद मौत पर चर्चा की मांग की है। मुझे लगता है कि युवा जनसांख्यिकीय को देश में आगे बढ़ाना है। मैंने पाया कि कोचिंग व्यापार बन गया है। जब भी हम अखबार पढ़ते हैं, उनके पहले एक या दो पन्नों में कोचिंग के विज्ञापन होते हैं। 


इससे पहले ये मुद्दा सोमवार को लोकसभा में भी उठा।  लोकसभा में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा. उन्होंने इस मामले में जांच की भी मांग की। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर दुख जताते हुए पूछा कि क्या कोचिंग पर भी बुलडोजर चलेगा।