ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

सीएम सम्राट चौधरी का मुंगेर-खगड़िया दौरा आज, विकास योजनाओं का करेंगे निरीक्षण; जानिए.. मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर और खगड़िया के दौरे रह रहेंगे. इस दौरान वह धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कई विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Bihar Politics
आज मुंगेर और खगड़िया दौरे पर सीएम
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज (मंगलवार) मुंगेर और खगड़िया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। पूरे दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्रशासन द्वारा जारी किया गया है।


सुबह करीब 10:10 बजे मुख्यमंत्री पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेर के लिए रवाना होंगे और 10:50 बजे सफियाबाद हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे बिहार योग विद्यालय पहुंचकर ज्योति मंदिर, ध्यान समाधि स्थल का दर्शन करेंगे और स्वामी जी से मुलाकात करेंगे। यहां वे आरती और पादुका दर्शन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।


सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे और पार्टी कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री खगड़िया के लिए रवाना होंगे और चौथम पहुंचकर मां कात्यायनी मंदिर का दर्शन करेंगे। साथ ही एनएच-95 (खगड़िया-सहरसा पथ) निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।


इसके बाद वे अगुवानी घाट पहुंचकर सुल्तानगंज-अगुवानी पुल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3 बजे वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पटना लौटेंगे और शाम तक मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर अपने दौरे का समापन करेंगे। इसी बीच मुंगेर में पोलो मैदान पर 550 ड्रोन और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा, जो इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगा, हालांकि मुख्यमंत्री उस समय कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नहीं रहेंगे।


प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। लगभग 500 जवान, 100 पुलिस अधिकारी, डीएसपी स्तर के अधिकारी और क्यूआरटी टीमों की तैनाती की गई है। पोलो मैदान और अन्य प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाए गए हैं ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता