ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बाढ़ के हालात पर बोले सीएम नीतीश : फ्लैश फ्लड से बिगड़े हालात, प्रकृति के सामने सब बेबस हैं

PATNA : बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा में विस्तृत जानकारी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में फ्लैश फ्लड के कारण हालात

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा में विस्तृत जानकारी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में फ्लैश फ्लड के कारण हालात बिगड़े, हालात 2017 जैसे हैं। नीतीश कुमार ने कहा है कि नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण उत्तर बिहार की नदियों में एकाएक आई बाढ़ मेरे हालात बिगाड़ दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में बताया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पहुंचाने को कहा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की उन्होंने खुद दो दिनों तक हवाई सर्वेक्षण कर के बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है हालात खराब है लेकिन सरकार राहत और बचाव में लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अब तक लगभग 26 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अगर आगे के दिनों में नेपाल में बारिश नहीं हुई तो हालात में सुधार होने की संभावना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के सामने सब कोई विवश है हम केवल पीड़ितों तक मदद और राहत ही पहुंचा सकते हैं।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता