ब्रेकिंग
'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश

सीएम नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, कर दी इस्तीफे की मांग

PATNA : बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। मोदी ने नगर निकाय चुनाव स्थगित होने के लिए नीतीश कुमार को ज़िम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कह

सीएम नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, कर दी इस्तीफे की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। मोदी ने नगर निकाय चुनाव स्थगित होने के लिए नीतीश कुमार को ज़िम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, आरजेडी, कांग्रेस ने 23 साल तक निकाय चुनाव नहीं करवाया। भारतीय जनता पार्टी जब सरकार में आई तब निकाय चुनाव हुआ। भाजपा की वजह से ही आरक्षण मिला। 1978 में कर्पूरी ठाकुर की सरकार में 26% नौकरियों में आरक्षण मिला। 2003 में राबड़ी देवी ने न ईबीसी को आरक्षण दिया और न ही दलितों को। 




सुशील मोदी ने कहा कि 2007 में NDA सरकार ने निकाय चुनाव में 20% आरक्षण दिया। 2007, 2012, 2017 में सुप्रीम कोर्ट का ट्रिपल टेस्ट का कोई निर्देश नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने 12 माह पहले इसे निर्गत किया। आरक्षण के लिए राज्य को ट्रिपल स्टेट का पालन करना होगा। इसके बावजूद नीतीश कुमार नहीं माने। नीतीश कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाया। उन्होंने एडवोकेट की टीम पर करोड़ो रूपए खर्च किये, लेकिन कोई लाभ मिला।




बिहार में निकाय चुनाव स्थगित होने के लिए मोदी ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार को ज़िम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा सामने आ गया। नीतीश कुमार को M Y पर भरोसा है लेकिन अतिपिछड़ो पर नहीं। साथ ही सुशील मोदी ने मांग की है कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ो को आरक्षण मिले। उन्होंने ये भी कह दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें। 

टैग्स