ब्रेकिंग
Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस

बजट पर बोलें CM नीतीश .... मुझें कुछ मालूम नहीं, विजय चौधरी से पूछें - आप जो चाह रहे वो मिला ?

PATNA : केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक में कह दिया कि, वो अभी बजट

बजट पर बोलें CM नीतीश .... मुझें कुछ मालूम नहीं, विजय चौधरी से पूछें - आप जो चाह रहे वो मिला ?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक में कह दिया कि, वो अभी बजट देखें ही नहीं है। अभी अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं, जब वो वापस ऑफिस जाएंगे तो इसको देखेंगे। हालांकि, इस बजट को लेकर बिहार सरकार के तरफ से वित् मंत्री को उन्होंने आगे कर जवाब देने को कहा। जिसके बाद इसको लेकर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने अपनी बात रखी।


इस पर उन्होंने कहा कि हर बार हम बजट भाषण देखते थे। लेकिन इस बार दौरा में हैं, इसलिए नहीं सुन पाए हैं । हर बार हम सुनते थे। जब सांसद थे तब तो अंदर ही रहते थे। उसके बाद बजट जरूर सुनते थे। पिछले साल तक हम पूरा सुने। इस बार भी हम सुनते, लेकिन इस बार तो यात्रा पहले से तय था। हम लौट कर जाएंगे तो सब देखेंगे। बजट में क्या हुआ है, हमको नहीं पता है. हम पता करते हैं। हम लोगों को जितना कहना था सब मीटिंग में कह दिए थे ।


इसके बाद  सीएम अपने आस पड़ोस में देखने लगे और दूर पर खड़े वित्त मंत्री  विजय चौधरी के तरफ इशारा कर उनको अपने पास बुलाया। नीतीश कुमार ने विजय चौधरी के तरफ इशारा करते हुए कहा कि, कहां गए ...? सिद्धार्थ तो है ही. अरे सुनिए.. आइए ना ओर बोलिए जो चाह रहे थे वो मिला, आप तो मीटिंग में गए हुए थे न ? जिसके बाद वित्त मंत्री ने अपना जवाब दिया ।


बिहार सरकार के वित्त मंत्री ने कहा कि, हमलोग जो इस आम बजट में चाह रहे थे और केंद्र की मीटिंग में अपनी बात रखी थी, उसके मुताबिक कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि, अभी तक जो आया है उसमें बिहार के लोगों की अपेक्षा थी वो एक भी पूरा नहीं हुआ। हमलोगों ने मीटिंग में जो बात कही थी वो एक भी चीज़ पूरा नहीं हुआ है। बिहार को एक बार फिर से ठगा गया है।