ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Politics: दरभंगा में दिखा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फनी मूड, डिप्टी सीएम को करा दिया खड़ा; बोले- डीएम कहां हैं जी?

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ में दिखे. इस दौरान वह डीएम से लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मजकिया तरीके में बात करते नज़र आये.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जानेवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर से फनी अंदाज देखने को मिला है। शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में शामिल होने के लिए दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद डीएम और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अचानक खड़े होने के लिए कह दिया।


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा के दौरे पर थे, जहां वे नेहरू स्टेडियम में शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा के लिए एक भव्य समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अपने व्यवहार और बयानों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से दरभंगा के जिलाधिकारी (DM) को खोजते हुए अचानक पूछ लिया, “कहां है DM साहब?”   जिसके बाद जिलाधिकारी मंच के पीछे से सामने आकर अपनी उपस्थिति दिखाई। यह नज़ारा लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री संबोधन करते समय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मंच पर अजीबोगरीब अंदाज में खड़े होने के लिए कह दिया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस आग्रह पर सम्राट चौधरी ने मुस्कुराते हुए अपनी कुर्सी से उठ खड़े हो गए। यह नज़ारा भी सभा में उपस्थित लोगों के बीच हंसी का कारण बन गया और लोगों ने काफी देर तक इसका आनंद उठाया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह भी उपस्थित थे, और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न सहित पांच सूत्री मांग वाला पत्र भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनमें से एक मांग को स्वीकार करते हुए दरभंगा शहर में शहीद सूरज नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाने और चौक का नाम शहीद सूरज नारायण सिंह के नाम से रखने की घोषणा की।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता