ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

CM Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे साथ

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिवंगत केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर जमुई के नया गांव पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

CM Nitish Kumar
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित नया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।


मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी और सुमित सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। दिग्विजय सिंह का जमुई और बांका जिलों में गहरा राजनीतिक प्रभाव रहा है।


कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुंगेर जोन के अंतर्गत आने वाले मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई जिलों से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हेलीकॉप्टर लैंडिंग क्षेत्र से 5 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई।


आवागमन करने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और कार्यक्रम स्थल के आसपास का पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि, सुरक्षा के इन कड़े उपायों के कारण स्थानीय लोगों को कुछ घंटों तक असुविधा का सामना भी करना पड़ा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता